सागर नगर: पुरव्याऊ टोरी पुलिस लाइन में छत से कूदते वक़्त चोर का पैर टूटा, घायल अवस्था में सुबह तक वहीं पड़ा रहा
कोतवाली थाना क्षेत्र के पुर व्याऊ टोरी पुलिस लाइन में शनिवार-रविवार की रात 2-3 बजे चोरी की वारदात के दौरान एक चोर घायल हो गया। पांच चोर इलाके में चोरी करने घुसे थे। एक घर से मोबाइल चोरी करने के बाद दूसरे घर में प्रयास असफल रहा। भागते समय चार चोर छत से कूदकर फरार हो गए, जबकि एक चोर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।