मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीमों ने चलाया चेकिंग अभियान
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया। टीमों ने प्रमुख मार्गों, स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली गई। साथ ही किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या असुविधा होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। इसके अलावा साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Nov 17, 2026