बक्सर: ठोरा नदी से मिला सड़ा-गला शव, जींस पैंट से पहचान में जुटी पुलिस
Buxar, Buxar | Jun 16, 2026 जरिगावां के पास ठोरा नदी से सोमवार रात्रि 8 बजे एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। जिससे पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई। शव 4-5 दिन पुराना और बुरी तरह सड़ा-गला है, इसलिए पहचान नहीं हो पा रही। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक ने सिर्फ जींस पैंट पहन रखा है, उसी के आधार पर पुलिस पहचान में जुटी है।