डीसीएम की टक्कर से स्कूटी सवार अध्यापिका हुई घायल लालगंज रायबरेली क्षेत्र के लखनऊ फाटक के पास उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूटी से स्कूल जा रही अध्यापिका को तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल फौजिया खान कस्बे के निजी स्कूल में पढ़ाने जा रही थी तभी यह घटना हो गई। फौजिया खान पुत्री प्यार मोहम्मद उम्र 29 वर्ष निवाशी घोसियाना गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही डीसीएम टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।#news