स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नालियों और नालों की सफाई वास्तव में ठीक ढंग से कराई गई थी तो बारिश के बाद इतनी बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर क्यों जमा हो गया? लोगों ने जल निकासी व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से स्थायी समाधान की मांग की है।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिस मार्ग को साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखाने के लिए पूरी मशीनरी जुटी रही, उसी मार्ग पर कुछ ही दिनों बाद जलभराव की तस्वीर सामने आने से व्यवस्थाओं पर सवाल उठना स्वाभाविक है। लोगों का आरोप है कि बारिश के समय जल निकासी की समस्या बार-बार सामने आती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग स्थायी समाधान के बजाय औपचारिक सफाई तक सीमित रह जाते हैं।
फिलहाल वायरल वीडियो सामने आने के बाद भी इस मामले में संबंधित किसी अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराते हैं या फिर यह समस्या बारिश के साथ ही लोगों के ल�