जशपुर: जशपुर में नशे में धुत युवक टावर पर चढ़ा, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
जशपुर शहर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शराब के नशे में धुत एक युवक अचानक एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और किसी अनहोनी की आशंका के चलते तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए युवक से