बकस्वाहा में छात्र की पिटाई के मामले में शिक्षक नितिन कुर्मी निलंबित
बक्सवाहा। सांदीपनि सीएम राइज स्कूल में कक्षा 5वीं के 11 वर्षीय छात्र अमृत प्रजापति के साथ कथित मारपीट के मामले में शिक्षक नितिन कुर्मी पर कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी छतरपुर द्वारा 31 अगस्त 2026 को जारी आदेश में शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए समाचार और वीडियो के बाद सामने आया था। जांच में 27 अगस्त को छात्र के साथ मारपीट किए जाने तथा उसकी पीठ पर चोट का निशान पाए जाने का उल्लेख किया गया। शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय में शारीरिक दंड एवं मानसिक उत्पीड़न प्रतिबंधित होने का हवाला देते हुए कार्रवाई की। निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, गौरिहार कार्यालय निर्धारित किया �