बक्सवाहा के मौसम राजपूत बने आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक, मुंबई में मिली पोस्टिंग
बक्सवाहा। नगर के प्रतिष्ठित व्यायाम शिक्षक देवी सिंह राजपूत एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती नीमा राजपूत के पुत्र मौसम राजपूत ने मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मौसम राजपूत का चयन आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर हुआ है। चयन के बाद उन्हें मुंबई में पदस्थापना मिली है।
मौसम राजपूत की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ बक्सवाहा नगर में भी खुशी का माहौल है। नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मौसम राजपूत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है। परिवारजनों का कहना है कि मौसम ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे बक्सवाहा नगर क
Buxwaha, Chhatarpur | Aug 30, 2026