नवाबगंज: बाराबंकी में शिक्षकों ने लेखा कार्यालय के खिलाफ प्रदर्शन, चयन वेतनमान और बकाया भुगतान में देरी पर दी आंदोलन की चेतावनी
बाराबंकी में बुधवार को शिक्षकों ने लेखा कार्यालय के कथित भ्रष्टाचार और लंबित मामलों के विरोध में प्रदर्शन किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित इस धरने में उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा), उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सहित कई शिक्षक संगठनों के शिक्षक मौजूद रहे।