#Jhansi
झांसी पुलिस ने किया लूट का खुलासा: दो कांस्टेबल समेत छह गिरफ्तार, 24.50 लाख रुपये बरामद
सट्टे के कर्ज ने बनाया लुटेरा, तीन कांस्टेबल समेत 10 लोगों ने रची थी 24.90 लाख की लूट की साजिश
जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत । झांसी
झांसी पुलिस ने गुजरात के व्यापारी से 24 लाख 90 हजार रुपये की लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो पुलिस कांस्टेबल समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस वारदात में कुल 10 लोग शामिल थे, जिनमें तीन कांस्टेबल भी थे। फिलहाल चार आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद निवासी किशन दिलीप भाई पांचाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 जुलाई को उनके साथ मारपीट कर 24.90 लाख रुपये लूट लिए गए। घटना में शामिल दो आरोपी पुलिस की वर्दी में थे। जांच के दौरान पुलिस ने कांस्टेबल राघवेंद्र राजपूत, कांस्टेबल मनोज, गौरव यादव, सूर्यांश यादव, सुखबीर और सूरज सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए।
झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीवीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सूर्यांश यादव सट्टे में भारी रकम हार गया था। कर्ज के दबाव से निकलने के लिए उसने अपने परिचित कांस्टेबल राघवेंद्र राजपूत सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। मामले में कांस्टेबल नीरज राजपूत, अंकित यादव, नितिन तेजवानी और संस्कार तेजवानी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
#JhansiPolice #झांसी #jalaunpolice #robberyCase #lootkand #SSPJhansi #procelljhansi #Uppolice Bol Do Bharat #DIGRangeJhansi #akashkulhari #Digjhansi MYogiAdityanath #TheftCase
Orai, Jalaun | Jul 14, 2026