आज बहतराई स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव इनडोर स्टेडियम में नव-निर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल के शुभारंभ एवं एशियन गेम्स 2026 तथा जूनियर महिला हॉकी एशिया कप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में माननीय उपमुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव जी के साथ सम्मिलित हुआ।
कोरबा की बेटी एवं भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री संजू देवी ने एशियन गेम्स 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ और देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए ₹51 लाख की सम्मान राशि का चेक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।
वहीं, चीन में आयोजित जूनियर महिला हॉकी एशिया कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली छत्तीसगढ़ की प्रतिभावान बेटियों सुश्री मधु सिदार एवं सुश्री गीता यादव को भी ₹2-₹2 लाख की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। दोनों खिलाड़ियों का भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
हमारी बेटियां और युवा खिलाड़ी अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से छत्तीसगढ़ को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिला रहे हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश की प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर मिलें, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाते रहें।
इस अवसर पर बिलासपुर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर जी, बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय कुमार अग्रवाल जी, बिलासपुर नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे जी, बिलासपुर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल जी, खेल विभाग के अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#beltara_ka_beta #VishnuKaSushasan #BJP4CGState #BJP4India #Beltara Bilaspur Chhattisgarh ViksitBharat SuShantShuklaBJP sushantshukla sushantshuklabjp sushantshukla4beltra
40 views | Bilaspur, Chhattisgarh | Oct 1, 2026