हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में युवती के साथ मारपीट करने के आरोप में दो लोगों को किया गया गिरफ्तार
गुरुवार को देर शाम बड़े पावर हाउस के सामने संचालित अर्थ होटल में युवती के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को देर शाम मौदहा निवासी शिवानी यादव के साथ कुछ युवकों ने गाली-गलौज करके जमकर अभद्रता करते हुए मारपीट की थी और कार में सवार होकर फरार हो गये थे। इस घटना के बाद युवती ने होटल में जमकर बवाल काटा था