बिरनी: रामनगर में दो बंद घरों और राशन दुकान से लाखों की संपत्ति चोरी
Birni, Giridih | Oct 8, 2026 बिरनी। बिरनी प्रखंड के बरहमसिया पंचायत अंतर्गत रामनगर में बुधवार की रात चोरों ने बंद घरों और एक राशन दुकान को निशाना बनाया। चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रिंकू मोदी अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए रांची गए हुए थे। इसी दौरान उनके बंद घर का ताला तोड़कर गोदरेज में रखे जेवरात और नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई। वहीं