🚨 केदारनाथ यात्रा पर बड़ा अपडेट 🚨
⛰️ गौरीकुंड गेट से 200 मीटर आगे भारी भूस्खलन, पैदल मार्ग पूरी तरह बंद
रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड गेट से लगभग 200 मीटर आगे भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।
🚫 यात्रियों की आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है।
🛑 सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है।
🚜 संबंधित विभाग और राहत दल मलबा हटाने के कार्य में जुटे हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण राहत कार्य प्रभावित हो रहा है।
🙏 प्रशासन की अपील:
बिना अनुमति आगे न बढ़ें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।
#KedarnathYatra #Kedarnath #Gaurikund #Landslide #Rudraprayag #Uttarakhand #BreakingNews #MonsoonAlert
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 30, 2026