बांका: दुधियातरी गांव के पास से उत्पाद विभाग की टीम ने एक बाेतल शराब के साथ युवक काे किया गिरफ्तार
Banka, Banka | May 20, 2024 बांका थाना क्षेत्र के दुधियातरी गांव के पास से उत्पाद विभाग की टीम ने एक बाेतल शराब के साथ युवक काे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक काे साेमवार काे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। उत्पाद अधीक्षक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि दुधियातरी गांव के पास से भुखिया गांव निवासी जितेन्द्र कुमार दास काे एक बाेतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।