सादाबाद: सादाबाद नगर पंचायत ने कस्बे में सौंदर्यकरण कार्य शुरू किया, 300 से अधिक खंभों पर लगवाई तिरंगा लाइट
प्रशासन के द्वारा सादाबाद कस्बे के सौंदर्यकरण की ओर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के द्वारा जहां प्रमुख चौराहा का सौंदर्यकरण किया जा रहा है वहीं नगर पंचायत के द्वारा भी पूरे हाईवे पर 300 खम्बो पर तिरंगा लाईट लगाई गई है जिससे पूरा कस्बा रोशनी से ओत प्रोत है और यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भी सुकून का एहसास हो रहा है।