शिवपुरी नगर: शिवपुरी के नवागत कलेक्टर ने संभाला पदभार, सिद्धेश्वर और राजेश्वरी मंदिर में टेका मत्था
शिवपुरी जिले के नवागत कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने आज सोमवार की सुबह 9 बजे विधिवत रूप से शिवपुरी जिले की कमान संभाल ली है। पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने शहर की सुख-समृद्धि की कामना के साथ प्रसिद्ध सिद्धेश्वर मंदिर एवं राजेश्वरी माता मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद पदभार ग्रहण किया।