चित्तौड़गढ़: बस्सी में हज पर जाने वाले यात्रियों का फूल माला पहनकर मुंह मीठा कर किया स्वागत
हज पर जाने वाले यात्रीयों का कांग्रेस अल्पसंख्यक ने इस्तकबाल किया है। कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लोहार के नेतृत्व में बस्सी गांव के हज पर जाने वाले यात्रीयों का दस्तारबंदी कर, फूलमाला पहनाकर इस्तकबाल किया व मिठाई बाँटी है। बस्सी नगर अध्यक्ष फिदाउल मुस्तफा ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से दस्तारबंदी की गई है।