खलीलाबाद: कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में ₹10,000 वापस कराए, रुपए पाकर खिले पीड़ित के चेहरे
SP संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली खलीलाबाद ने साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को 10 हजार रुपये की धनराशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है।कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उतरौलिया निवासी श्याम मुरारी लाल श्रीवास्तव दर्ज कराई थी रिपोर्ट। यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने सायं 4:00 बजे दी।