हरिद्वार: धनौरी मार्ग पर पथरी पुल के पास 10 किलो 64 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रानीपुर पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 64 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी नशा तस्कर को धनौरी मार्ग पर पथरी पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमंगलम कुमार श्यामपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार शाम 4 बजे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।