हरिद्वार: बहादराबाद थाना पुलिस ने देहरादून से नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को दबोचा, नाबालिक को सकुशल बरामद किया
नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को बहादराबाद थाना पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम मुस्तकीम है जो लक्सर के माखियली खुर्द गांव का निवासी है। आरोपी ने बहादराबाद क्षेत्र से 3 महीने पहले एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।