हरिद्वार: भूपतवाला में शिला पूजन में पहुंचे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, अनिरुद्धाचार्य समेत कई साधु संत, सनातन बोर्ड की मांग की
भूपतवाला स्थित आश्रम में विश्व सनातन महापीठ की उद्घोषणा और शिला न्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, अनिरुद्धाचार्य, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज समेत कई साधु संत और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान संतों ने सनातन बोर्ड बनाने की मांग की।