हरिद्वार: कनखल के पहाड़ी बाजार में मकान में लगी आग, लाखों का सामान स्वाहा
शुक्रवार शाम 6 बजे करीब कनखल के पहाड़ी बाजार स्थित एक मकान में आग लग गई। यहां ज्वेलर्स की दुकान की ऊपर स्थित मकान में आग लगने का कारण पूजा का दीया बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, इस बीच पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।