बानसूर: महनपुर पंचायत: समृद्ध इतिहास, लेकिन मांगें अब भी अधूरी
Bansur, Alwar | Apr 24, 2026 राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कोटपूतली-बहरोड़ जिले की महनपुर ग्राम पंचायत चर्चा में रही। 1960 से पहले लोयती पंचायत के अधीन रहे इस गांव के पहले सरपंच चतर सिंह शेखावत थे। बाद में छाजू सिंह, अर्जुन स्वामी, रतीराम गुर्जर और बसंता राम गुर्जर ने नेतृत्व किया। वर्तमान में दया देवी गुर्जर सरपंच हैं।