महोली: महोली इलाके में संदिग्ध अवस्था में सड़क के किनारे मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Maholi, Sitapur | Jan 18, 2026 जनपद के महोली थाना क्षेत्र के जलालपुर हाईवे के पास संदिग्ध अवस्था में सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया है। पुलिस की तहकीकात भी जारी है।