धार: धार में रोटरी क्लब ऑफ धार सेंट्रल ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया, करीब 350 मरीज हुए लाभान्वित
धार में रोटरी क्लब ऑफ धार सेंट्रल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 350 मरीजों ने लाभ लिया। शिविर में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा हड्डी रोग, ह्रदय रोग, पेट रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, बाल दंत रोग, मुख एवं दंत रोग, आँखों के पर्दे (रेटिना), मोतियाबिंद, ब्रेस्ट कैंसर, बच्चेदानी का कैंसर सहित अन्य रोगों की जांच की गई।