धार: धार शहर के घंटाघर का होगा नवीनीकरण, 4 करोड़ में बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर पालिका ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
धार नगर पालिका ने शहर की ऐतिहासिक धरोहर पुरानी नगर पालिका भवन और घंटाघर के संरक्षण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परियोजना में 4 करोड़ रुपए की लागत से इस परिसर में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका के प्रस्ताव के अनुसार, इस कॉम्प्लेक्स में 62 दुकानें, दो आंगनबाड़ी केंद्र और एक स्टोर का निर्माण किया जाएगा।