धार: धार दौरे पर मुख्यमंत्री ने पहलगाम हमले पर कहा, हमारे जवान देश के दुश्मनों को मिट्टी में मिलाने की क्षमता रखते हैं
Dhar, Dhar | Apr 30, 2025 धार जिले के उमरबन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पहलगाम हमले को लेकर कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है।कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया है, लेकिन हमारे वीर जवान, देश के दुश्मनों को मिट्टी में मिलाने की क्षमता रखते हैं।