धार: धार में स्व. डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर की पुण्यतिथि पर मानव सेवा का अनूठा उदाहरण
धार में प्रसिद्ध चिकित्सक और समाजसेवी स्व. डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर की पुण्यतिथि पर मानव सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। हटवाड़ा समिति और डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर सेवालय ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार दोपहर 1:20 पर हटवाड़ा चौराहे पर शीतल जल प्याऊ का लोकार्पण किया गया और सेवालय क्लीनिक पर एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।