धार: इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर आबकारी विभाग ने जब्त की लाखों के कीमत की अवैध शराब
इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध शराब जब्त।धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र और सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने पिपलखेडा में बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने ट्रैवल वाहन MP 43 P 0732 को पेट्रोल पंप के पास रोका, जिसमें 135 पेटी माउंट बीयर मिली।