भीलवाड़ा: संतोष कॉलोनी में सूने मकान में सिलेंडर ब्लास्ट, तेज धमाके से क्षेत्र दहला, परिवार बाहर होने से टला बड़ा हादसा
भीलवाड़ा में रविवार देर रात एक सूने मकान में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।तेज धमाके से घर में रखा सामान ओर दीवार डैमेज हो गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान गृहस्वामी अपने परिवार सहित चित्तौड़ में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।