अटेर: देहात थाना पुलिस ने 13 साल से फरार ₹10 हजार व ₹3 हजार के इनामी, दो स्थायी वारंटी किए गिरफ्तार
Ater, Bhind | Aug 3, 2026 भिंड। जिले में फरार अपराधियों और स्थायी वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने 13 वर्षों से फरार चल रहे ₹10 हजार और तीन हजार रुपए के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देश पर देहात थाना पुलिस द्वारा यह कार्रवाई अपराधियों पर की गई है