हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नहर पटरी से दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा और चाकू बरामद
ज्वालापुर पुलिस ने शुक्रवार को नहर पटरी से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों के कब्जे से पुलिस को अवैध तमंचा और चाकू बरामद हुए हैं। आरोपी कैफ आलम के कब्जे से पुलिस को तमंचा जबकि अविनाश के कब्जे से चाकू बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।