बिलासपुर में हारे का सहारा (सेवा धाम) का नींव शिलान्यास, विधायक रेनू बाला और ऋषिपाल चौधरी ने की शिरकत
बिलासपुर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: बिलासपुर में हारे का सहारा (सेवा धाम) के निर्माण कार्य के लिए शुभ नींव शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साढौरा की विधायक श्रीमती रेनू बाला और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
समारोह के दौरान सेवा धाम के निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर समाजसेवा, मानवता, करुणा और जरूरतमंदों की सहायता के महत्व पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सेवा धाम जैसे जनकल्याणकारी प्रकल्प समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सेवा भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए सेवा धाम का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा होने की मंगलकामना की। इस पहल को जरूरतमंदों की सहायता और मानवता की सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।
समारोह ने समाज में सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है।