अमरोहा: मोहल्ला कोट में जमीन पर कब्जे को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 9 आरोपियों का किया चालान
Amroha, Amroha | Oct 27, 2024 पुलिस ने मारपीट कर रहे लोकेश पुत्रवीर सिंह, हर्ष पुत्र धर्म ऋषि, राज ऋषि पुत्र मेहर सिंह, अंशराज पुत्र राज ऋषि, यामीन पुत्र शहजाद, गोविंद पुत्र अशोक कुमार, किरन चौधरी पत्नी धर्म ऋषि, दीप्ति पत्नी राजऋषि, सुगंधी पत्नी गौतम को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा लिखकर इन्हें अमरोहा न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है ।