सहार: गुलजारपुर गांव में बकरी चरा रही महिला पर गिरा ठनका, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Sahar, Bhojpur | May 5, 2026 सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बकरी चरा रही एक महिला की ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 58 वर्षीय जनविकास खातून, पति इस्मु मियां, निवासी गुलजारपुर के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जनविकास खातून गांव के बधार में अपनी बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम