तारानगर: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला, हनुमानगढ़ से काली-पीली आंधी का सैलाब सरदारशहर-तारानगर की ओर बढ़ा, लोगों में दहशत
प्रदेश में पिछले कई दिनों से शांत चल रहा मौसम अचानक बिगड़ गया है।सोमवार शाम को हनुमानगढ़ की ओर से तेज हवाओं के साथ काली-पीली आंधी का विशाल गुबार उठा,जो देखते ही देखते पूरे आसमान में छा गया। आंधी का यह रौद्र रूप इतना भयावह है कि इसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए व लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।जो तेजी से वायरल हो रही है।