दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने देर रात जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताएँ मिलने पर दिए निर्देश
Damoh, Damoh | Dec 31, 2024 दमोह जिला अस्पताल में लगातार प्राप्त हो रही अनियमितताओं के शिकायतों के बाद मंगलवार रात करीब 2 से 3 बजे के बीच बीच कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने ब्लड बैंक, आईसीयू, SNCU, महिला वार्ड, जनरल वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया और यहां मरीज के परिजनों से मिलकर उनका हाल जानते हुए। उनकी समस्याओं को सुना।