दमोह: सोशल मीडिया सूचना के आधार पर कलेक्टर ने खुले बोरवेल को बंद कराया
Damoh, Damoh | Dec 30, 2024 दमोह जिले में बोर बेल मे गिरने से किसी तरह की कोई घटना घटित न हो इसके संबद्ध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए आम नागरिकों दमोह हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी साझा करने की अपील की गई थी। सोमवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर के द्वारा जारी सूचना के आधार पर सोशल ममाध्यम से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में एक खुले बोरबेल बंद कराया गया।