दमोह: दमोह जिले में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन
Damoh, Damoh | Dec 30, 2024 दमोह जिले में सोमवार को नशा मुक्ति अभियान चलाने वाले भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विरोध जताया है। सैकड़ों की संख्या में मौजूद इन कार्यकर्ताओं ने शहर में एक रैली निकाली और उसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।