ब्यौहारी: विधायक ने नव जन्मी बालिकाओं को बेबी किट वितरित किए
शहडोल शनिवार को लगभग 5:45 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि ब्यौहारी विधायक शरद कोल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी में नवजात कन्याओं को बेबी किट तथा माताओ को फल की टोकरी भेंट की है,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नवरात्रि पर्व को देखते हुए विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामग्री वितरित की है।