ब्यौहारी: देवलौंद के जगमल गांव में कच्चा मकान में घुसा ट्रक, बाल-बाल बचा परिवार
देवलौंद थाना क्षेत्र के जगमल गांव में एक कच्चे मकान में एक खाली तेज रफ्तार ट्रक घुस गया, जिससे घर का एक हिस्सा गिर गया,घटना के समय पिता पुत्री घर में मौजूद थे। लेकिन इसमें यह अच्छी बात यह रही कि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ट्रक चालक पर शुक्रवार सुबह 7 बजे मामला दर्ज किया है।