ब्यौहारी: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो की मौके पर मौत, मर्ग कायम, न्यू बरौंधा तिराहे पर हादसा
तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे डिवाइडर से टकरा गई,जिससे मौके पर बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के न्यू बरौंधा तिराहे में हुई है। शुक्रवार सुबह 8 बजे पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।