ब्यौहारी: देवलौंद के अमिलिहा गांव में जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, जांच जारी
देवलौंद के अमिलिहा गांव में जहरीले कीड़े के काटने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया की युवक घर से खेत जा रहा था तभी यह घटना घटी है। पुलिस ने मामले में शुक्रवार सुबह 6.30 बजे मर्ग कायम किया है।