मानपुर: मानपुर में प्रिंट से अधिक दाम पर शराब बिक्री, ग्राहक ने आपत्ति की तो ठेकेदार के कर्मचारी धमकाने लगे
Manpur, Umaria | Apr 16, 2026 सोशल मीडिया मे एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।मामला मानपुर स्थित शराब दुकान से संबंधित है जहां प्रिंट से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने का आरोप है।ग्राहक ने जब शराब दुकान के सेल्समैन से कीमत ज्यादा वसूल करने के संबंध मे आपत्ति करता है तो सेल्समैन और कर्मचारी उल्टा ग्राहक पर ही आरोप लगाते हुए उसे धमकाने लगते हैं जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है