डिंडौरी: एसडीएम ने उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशानुसार प्रचार प्रसार व शुभकामना होडिंग्स पर लगाया प्रतिबंध
डिंडौरी SDM रामबाबू देवांगन ने उच्च न्यायालय के द्वारा पारित आदेशानुसार नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार व शुभकामना होडिंग्स पर प्रतिबंध लगाते हुए सभी राजनीतिक पार्टी व धार्मिक सामाजिक संगठनों को सूचना जारी किया। SDM ने गुरुवार दोपहर 2:00 सूचना पत्र जारी करते संबंधित सभी राजनीतिक व धार्मिक सामाजिक संगठनों से होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए।