मंदसौर: मुहर्रम की चौकी में उमड़ा जनसैलाब, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद
मंदसौर। मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार रात मदारपुरा क्षेत्र से पारंपरिक चौकी निकाली गई, जिसमें हजारों मुस्लिम समाजजन शामिल हुए। चौकी के दौरान हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जावरा से आए अब्बास अली और मंदसौर के कामिल हुसैन ने कव्वाली और कलाम पेश कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।