बांदा: गगरिया बस स्टैंड के पास कुत्ते से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, ट्रामा सेंटर में भर्ती
Banda, Banda | Mar 18, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के गगरिया बस स्टैंड के पास मंगलवार को सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से एक बाइक उससे टकरा गई जिससे बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां पर इसका उपचार चल रहा है। घायल का नाम उमाशंकर है जो देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव का रहने वाला है।