बांदा: कलेक्ट्रेट पहुंचकर दंपति ने लगाई फरियाद, प्रधान व उसके बेटों पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का लगाया आरोप
Banda, Banda | Mar 18, 2025 बांदा के गिरवां क्षेत्र के तेरा गांव के रहने वाले दंपति कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर इन्होंने गांव के प्रधान रामबिहारी व उसके 3 बेटों के द्वारा पुरानी रंजिश के चलते घर मे घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया और DM को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत लेकर पहुंचे आनंद वर्मा ने बताया कि 14 मार्च को रामबिहारी व उसके बेटे मेरे घर मे घुस आए और मारपीट की।