बांदा: कलेक्ट्रेट पहुंचकर वृद्ध महिला ने डीएम से लगाई फरियाद, बेटे व बहू पर लगाया शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप
Banda, Banda | Mar 18, 2025 बांदा के बबेरू कोतवाली कस्बे के दूल थोक मोहल्ले की रहने वाली एक भूखनी नाम की महिला मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां पर इसने अपने बेटे अम्बिका व बहू संध्या के द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और डीएम को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। इसने बताया की मेरे बेटे व बहू मुझसे आये दिन गाली गलौज करते हैं व मारपीट करते हैं।